ICC New Rule: वनडे क्रिकेट में आईसीसी एक नया नियम ला रही है, जिसका फायदा गेंदबाजों को होता हुआ दिखने वाला है। बीसीसीआई ये नियम आईपीएल 2025 में पहले ही लागू कर चुकी है। आईपीएल में इस नियम ने गेंदबाजों को डेथ ओवरों में गेंद को ताजा और सूखा रखने में मदद की है ताकि इसे रिवर्स किया जा सके।
डेथ ओवरों में गेंदबाजों को मिलेगी मदद
जुलाई में लागू होने वाले आईसीसी के इस नए नियम के बाद वनडे मैच में पूरे 50 ओवर तक दो गेंदों का इस्तेमाल नहीं होगा। क्रिकबज के अनुसार आईसीसी ने सदस्यों को सूचित किया, ” 1 से 34 ओवर के लिए दो नई गेंदें होंगी। 34 ओवर पूरे होने के बाद और 35 ओवर की शुरुआत से पहले, फील्डिंग टीम 35 से 50 ओवर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो गेंदों में से एक का चयन करेगी। चुनी गई गेंद का इस्तेमाल मैच के बाकी बचे समय में दोनों छोर पर किया जाएगा। पहली पारी शुरू होने से पहले 25 ओवर या उससे कम के मैच में, प्रत्येक टीम के पास अपनी पारी के लिए केवल एक नई गेंद होगी ।”
इस नियम के लागू होने के सबसे पहले अप्रैल में संकेत मिले थे। अब आईसीसी मुख्य कार्यकारी समिति द्वारा जारी कर दिया गया है। इसे 2 जुलाई से कोलंबो में शुरू होने वाली श्रीलंका बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज के दौरान लागू किया जाएगा।
WTC 2025 फाइनल से पहले बने नए नियम
अगले महीने जून में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उससे पहले आईसीसी नए नियम लेकर आई है जो वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में लागू होंगे। टेस्ट फॉर्मेट में ये नए नियम 17 जून को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेले जाने वाले मैच से लागू होंगे।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: रोहित या बुमराह नहीं, मुंबई की जीत का ‘साइलेंट हीरो’ निकला ये खिलाड़ी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
57 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines