Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में 10वां मैच पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला गया था, लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम ने खूब बवाल काटा था और मैच खेलने से मना कर दिया था। हालांकि उसके बाद पाकिस्तान टीम को आईसीसी के सामने झुकना पड़ा और पाक टीम ने 1 घंटे की देरी से मैच खेला। इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम ने आईसीसी के कई नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते अब टीम के खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है। आईसीसी अब पाकिस्तान टीम के खिलाफ एक्शन लेने पर विचार कर रही है।
पाकिस्तान टीम के खिलाफ होगा एक्शन!
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक “एशिया कप में यूएई के खिलाफ मैच से पहले कई नियमों के उल्लंघन के लिए आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। आईसीसी के सीईओ ने पीसीबी को एक ईमेल भेजा है।” दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली थी। उस मैच में रेफरी पाइक्राफ्ट थे, जिनके खिलाफ पाकिस्तान ने आईसीसी से शिकायत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक पाइक्राफ्ट ने कप्तानों को हाथ मिलाने से मना किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी द्वारा भेजे गए ईमेल में कहा गया कि मैच के दौरान प्लेयर और मैच ऑफिशियल्स एरिया का उल्लंघन हुआ है। पाकिस्तान टीम ने मैच के दिन कई बार इन नियमों का उल्लंघन किया था। इसके अलावा पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्राफ्ट के साथ अपनी बातचीत का वीडियो भी साझा किया। जिसमें पीसीबी की तरफ से दावा किया गया था कि एंडी पाइक्राफ्ट ने पाकिस्तान टीम से माफी मांगी क्योंकि उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कप्तानों को हाथ मिलाने से मना किया था।
अब फिर आमने-सामने होंगी भारत-पाक की टीम
टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में अपनी-अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब एकबार फिर से एशिया कप 2025 में दोनों टीमों की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सुपर-4 का मैच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:-कौन हैं Wasim Khan? जिन्होंने PCB को यूएई से खेलने के लिए मनाया, Asia Cup 2025 का रोमांच बचाया!
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
43 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines