हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs NZ: सेमीफाइनल में केन विलियमसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी

SA vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करके इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
kane williamson

SA vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करके इतिहास रच दिया है। केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के लिए 19 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा भी केन ने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस टूर्नामेंट में केन के बल्ले से लगातार रन बनते हुए देखा गया है।  

केन विलियमसन ने रच दिया इतिहास 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस फैसले को न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिया है। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शतक जड़कर अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ भेजा। केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 19 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के लिए वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दिग्गज रॉस टेलर ने कीवी टीम के लिए 18199 रन बनाए थे। वहीं स्टीफन फ्लेमिंग ने भी न्यूजीलैंड के लिए 15289 रन जोड़े थे। केन विलियमसन की नजर अब 20 हजार इंटरनेशनल रन बनाने की ओर होगी।

विलियमसन ने जड़ा एक और शतक 

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले केन विलियमसन ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज में फॉर्म हासिल की थी। विलियमसन उसके बाद इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाफ भी केन ने अहम पारी खेली थी। केन 102 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा शतक जड़ा है। वहीं आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में ये विलियमसन का चौथा शतक है। वहीं वनडे फॉर्मेट में केन ने अपना 15वां शतक जड़ा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SA vs NZ: तबाह हुआ 21 साल पुराना रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में रचिन-विलियमसन की जोड़ी के नाम जुड़ा बड़ा कीर्तिमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola