How to Become Cricket Umpire: क्रिकेट के खेल को भारत में खूब पसंद किया जाता है। कई सारे युवा क्रिकेटर बनने का सपना पाले रहते हैं। क्रिकेट में पैसा और ग्लैमर देखकर लोग इसके प्रति आकर्षित होते हैं। भारतीय टीम की ओर से खेलने पर खिलाड़ियों को मोटा वेतन भी मिलता है। साथ ही आईपीएल जैसी लीग में खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है।
लेकिन क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अंपायर की भी भूमिका बेहद अहम होती है। क्रिकेट फैंस के मन में अक्सर ये सवाल तो उठता ही है कि आखिर ये अंपायर लोग कैसे बनते हैं और उन्हें एक मैच में कितना पैसा मिलता है। आइए आपको इस रिपोर्ट में हम इस सवाल का जवाब देते हैं।
क्या सिर्फ क्रिकेटर बन सकते हैं अंपायर
जी नहीं, अंपायर बनने के लिए खिलाड़ी होना कोई शर्त नहीं है। हां, आपको क्रिकेट के नियम और क्रिकेट की जानकारी जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा फिटनेस भी बहुत जरूरी होती है क्योंकि अंपायर को पूरे मैच के दौरान खड़े रहना पड़ता है। वहीं, नजर की क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- ICC में जाने से पहले जय शाह ने दिया एक और बड़ा तोहफा, बदल जाएगी खिलाड़ियों की किस्मत
कैसे बन सकते हैं अंपायर
अंपायर बनने के लिए सबसे पहले स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में अपना पंजीकरण कराना होता है। ये पंजीकरण लोकल मैच में अंपायरिंग के अनुभव के आधार पर होता है। स्टेट लेवल पर पंजीकरण होने जाने के बाद स्टेट लेवल के मैच में अंपायरिंग करने का मौका मिलता है। इसके बाद अनुभव के आधार पर स्टेट एसोसिएशन आपका नाम बीसीसीआई के अंपायर के लिए आगे बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें;- अब पाकिस्तान नहीं करेगा इस टूर्नामेंट का आयोजन, अचानक से लिया बड़ा फैसला
बीसीसीआई लेता है परीक्षा
बीसीसीआई अंपायर बनाने के लिए लेवल-1 की परीक्षा कराता है, जिसे क्लियर करना जरूरी होता है। ये परीक्षा बीसीसीआई हर साल आयोजित कराता है। इस परीक्षा से पहले बीसीसीआई 3 दिन की कोचिंग क्लास भी मुहैया कराता है, जिसमें कैंडिडेट्स को इंडक्शन कोर्स कराया जाता है और अंपायरिंग के बारे में शिक्षा दी जाती है।
इसके बाद प्रैक्टिकल औऱ मौखिक परीक्षा ली जाती है। इसे क्लियर करने वालों को लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। जिसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है और फिर सफल होने वाले उम्मीदवार बीसीसीआई के अंपायर बन जाते हैं।
ये भी पढ़ें;- ऑस्ट्रेलिया टीम की बेइज्जती! सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं मिली ‘कटोरी’
कितनी होती है अंपायर की सैलरी
बीसीसीआई में अंपायर को उनके अनुभव और सीनियरिटी के आधार पर अलग-अलग ग्रेड में बांटा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेड-A के अंपायरों को फर्स्ट क्लास मैचों में प्रतिदिन 40 हजार रुपये और ग्रेड-B में 30 हजार रुपये का वेतन दिया जाता है।
बीसीसीआई के अंपायर के तौर पर अगर आपका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहता है ICC अपने पैनल में आपको शामिल कर लेती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ICC के एलीट पैनल के अंपायरों को प्रति मैच 1.50 से 2.20 लाख तक का वेतन दिया जाता है। वहीं, इनकी सालाना सैलरी करीब 75 लाख रुपये से अधिक होती है। इसके अलावा अंपायर स्पांसरशिप से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
ये भी पढ़ें:- विश्व कप में टीम इंडिया को इस कोच ने दी थी SEX करने की सलाह, हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines