WTC Points Table Gabba Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल को भी लगातार रोमांचक बना रखा है। पर्थ में टीम इंडिया की जीत ने टेबल में बड़ा फेरबदल किया, तो एडिलेड में कंगारूओं ने मैदान मारते हुए नंबर दो की पोजीशन को हासिल कर लिया। सीरीज का अगला मुकाबला अब गाबा में खेला जाना है। ब्रिस्बेन में होने वाले इस मैच से डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तीसरे टेस्ट में मिली जीत से रोहित एंड कंपनी की बल्ले-बल्ले हो सकती है।
जीत से भारत को कितना होगा फायदा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से नंबर दो की पोजीशन को एक बार फिर छीन लेगी। गाबा में अगर कहानी हिट रही, तो रोहित एंड कंपनी का जीत प्रतिशत 59.80 हो जाएगा। वहीं, हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी और टीम का जीत प्रतिशत भी 56.67 रह जाएगा। हालांकि, भारत की जीत के बावजूद साउथ अफ्रीका की पोजीशन नहीं बदलेगी और वह टॉप पर काबिज रहेगी।
क्या होगा अगर ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत?
गाबा के मैदान पर अगर कंगारू टीम एडिलेड वाला प्रदर्शन दोहराने में सफल रहती है, तो ऑस्ट्रेलिया को इसका जबरदस्त फायदा पहुंचेगा। ऑस्ट्रेलिया नंबर दो पर अपनी पोजीशन को और मजबूत कर लेगी। इसके साथ ही टीम का जीत प्रतिशत भी साउथ अफ्रीका के बराबर पहुंच जाएगा। वहीं, टीम इंडिया तीसरे पायदान पर तो रहेगी, लेकिन टीम के फाइनल पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
ड्रॉ रहने पर कितनी बदलेगी WTC Points Table?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला तीसरा टेस्ट मैच अगर ड्रॉ रहता है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में कोई भी बदलाव नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 58.89 रहेगा, जबकि भारत का विनिंग पर्सेंटेज 55.88 ही रहेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए रोहित की सेना को बचे हुए तीनों ही टेस्ट मैचों में जीत की दरकार है। भारतीय टीम अगर बचे हुए तीन में दो मैच जीतने में सफल रहती है, तो टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
10 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
39 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines