Jos Buttler: 22 फरवरी को लाहौर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंद दिया। पहली पारी में 351 रन बनाने के बाद भी इंग्लैंड की सेना इस मैच को नहीं बचा सकी और ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी इवेंट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड का गेंदबाजी विभाग विशाल लक्ष्य को डिफेंड करने में बुरी तरह असफल रहा। हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बड़ा बयान दिया है।
जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान
हार के बाद कप्तान जोस बटलर ने ओस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मैच के बाद कहा कि मुझे लगता है कि 350 को आप स्कोर के तौर पर ले सकते हैं। ओस चिंता का विषय थी और मौसम काफी गीला था। 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए परिस्थितियां उनके लिए शानदार प्रयास थी। उन्होंने शानदार खेल दिखाया। सभी प्रारूपों में उन्होंने अपने खेल में सुधार किया है। खुद से ध्यान हटाकर साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करें। रूट और डकेट ने यही किया। इंग्लिस और कैरी के बीच साझेदारी को तोड़ना जरूरी था। खिलाड़ियों में बहुत अधिक भरोसा है।
इंग्लिस ने इस मैच में बरपाया कहर
352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोश इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस मैच में कहर बरपा दिया। उन्होंने 86 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा एलेक्स कैरी ने 63 गेंदों में 69 रनों का योगदान दिया। अंत में ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 47.3 ओवर में ही मुकाबला जीता दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट की 165 रनों की पारी नाकाम रही।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
14 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: भारत का छठा विकेट गिरा, नीतिश रेड्डी 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines