Odisha vs Services: 30 जनवरी से 2 फरवरी के बीच रणजी ट्रॉफी में उड़ीसा और सर्विसेज के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में सर्विसेज ने कमाल का खेल दिखाया और 10 विकेट से मुकाबला जीतकर उड़ीसा को पानी पिला दिया। सर्विसेज ने इस मैच में इतिहास रच दिया। वह दूसरी पारी में 376 रनों का लक्ष्य पूरा करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले ये कारनामा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कभी नहीं हुआ।
सर्विसेज ने रचा इतिहास
दूसरी पारी में उड़ीसा ने सर्विसेज को 376 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विसेज ने 10 विकेट शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। सर्विसेज की ओर से सूरज वषिष्ठ और शुभमन रोहिल्ला ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए इतिहास रच दिया। सूरज ने नाबाद 246 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 154 रन बनाए, जबकि शुभम ने 270 गेंदों में 209 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 30 चौके अपने नाम कर लिए।
मैच का लेखा जोखा
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उड़ीसा ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। जिसके जवाब में सर्विसेज ने 199 रन बनाए। वहीं अपनी दूसरी पारी में उड़ीसा ने 394 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेज की टीम ने 85.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे सफल रन चेज
रेलवे बनाम त्रिपुरा [2023-24] 378/5
सर्विसेज बनाम ओडिशा [2024-25]* 376/0
सौराष्ट्र बनाम यूपी [2019-20] 372/4
असम बनाम सर्विसेज [2008-09] 371/4
राजस्थान बनाम विदर्भ [1989-90] 360/4
प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में बिना विकेट खोए हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
376 सर्विसेज बनाम ओडिशा, 2025*
331: सरगोधा बनाम लाहौर सिटी, 1999
276: एनएसडब्लू बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, 1965
234: फ्री स्टेट बनाम ईस्ट प्रोविंस, 1927
233: लंकाशायर बनाम ससेक्स, 1947
ये भी पढ़ें:- U19 WC: इन 5 ने भारत को बनाया दूसरी बार चैंपियन, बल्ले और गेंद से मचाया तहलका
संबंधित खबरें
IPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
44 mins agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
2 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
2 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
3 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
3 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines