Heather Knight: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 34 साल की हीथर नाइट ने इंग्लैंड के लिए कई सालों तक कप्तानी संभाली है। साल 2016 में उन्हें कप्तान बनाया गया था। लेकिन अब उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
हालिया कप्तानी खराब रही
नाइट ने इंग्लैंड के लिए साल 2017 में घरेलू विश्व कप जीता। इसके बाद साल 2018 और 2022 में उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड को फाइनल तक का सफर तय कराया। लेकिन नाइट की हालिया कप्तानी खराब रही थी। हालांकि अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनके संन्यास के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। लेकिन बोर्ड जल्द ही नाइट के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा।
नाइट की कप्तानी में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आई थी। टीम को लीग स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
नाइट के संन्यास के बाद इंग्लैंड महिला टीम की ईसीबी प्रबंध निदेशक और उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लेयर कॉनर ने कहा कि हीथर इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान के रूप में एक शानदार लीडर रही हैं। उन्होंने मैदान के बाहर एक रोल मॉडल के रूप में टीम का नेतृत्व किया है।
करियर पर एक नजर
हीथर नाइट ने इंग्लैंड के लिए अब तक 14 टेस्ट मैच में 970 रन बनाए हैं। वहीं 149 वनडे मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 4037 रन निकले हैं। वहीं 129 टी-20 मैच में उन्होंने 25.83 की औसत के साथ 2222 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
वेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
11 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines