Harsh Dubey Record: टीम इंडिया को घरेलू क्रिकेट से भविष्य का एक और स्टार ऑलराउंडर मिल गया है। नाम है हर्ष दुबे। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में केरल के खिलाफ तीन विकेट लेने के साथ ही 22 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने इतिहास रच डाला है। हर्ष रणजी के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होने छह साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। हर्ष की बढ़िया गेंदबाजी के बूते विदर्भ की टीम केरल को पहली पारी में 342 रन पर समेटने के साथ 37 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही।
हर्ष ने रचा इतिहास
हर्ष दुबे रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब तक कुल मिलाकर 69 विकेट निकाल चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में हर्ष ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। रणजी के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अब हर्ष के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने साल 2018-19 में आशुतोष अमन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। आशुतोष ने कुल 68 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में जयदेव उनादकट 67 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। हर्ष अभी दूसरी पारी में भी गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे और अगर वह एक विकेट निकालने में सफल रहते हैं, तो हर्ष रणजी के एक सीजन में 70 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
विदर्भ ने हासिल की बढ़त
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने पहली पारी के आधार पर केरल के खिलाफ 37 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है। विदर्भ द्वारा बनाए गए 379 रन के जवाब में केरल की पूरी टीम 342 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गेंदबाजी में विदर्भ की ओर से दर्शन नालकंडे, हर्ष दुबे और पर्था ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। केरल के कप्तान ने 98 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से महज 2 रन से चूक गए। आदित्य सरवटे ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 79 रन की शानदार पारी खेली। इससे पहले विदर्भ की ओर से दानिश ने 153 रन की यादगार पारी खेली, जबकि करुण नायर ने 86 रन का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
8 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines