Harry Brook Triple Century: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में इतिहास रचते हुए तिहरा शतक जड़ दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह तिहरा शतक सिर्फ 310 गेंदों पर पूरा किया। उनका यह तिहरा शतक किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा जड़ा गया सबसे तेज तिहरा शतक भी है। इसके साथ ही ब्रूक पिछले 34 सालों में टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट के के चौथे दिन यह कारनामा किया।
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल की बहन की पोस्ट पर सारा का खास रिएक्शन वायरल
बाल-बाल बचा लारा का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में ब्रुक से पहले इंग्लैंड के लिए ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज ग्राहम गूच थे, जिन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 333 रन बनाए थे। ब्रुक की पारी देखकर लग रहा था कि वो ब्रायन लारा के सबसे बड़े स्कोर को तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ब्रुक सिर्फ 84 रन से लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। लारा ने 2004 में एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे।
ब्रूक तिहरा शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी
अपनी इस पारी के दम पर ब्रुक टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले छठे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रूक की पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ हाईएस्ट टेस्ट स्कोर का नया रिकॉर्ड भी बनाया। ब्रुक अंततः 322 गेंदों पर 317 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 29 चौके और तीन छक्के शामिल थे।
ब्रूक बने मुल्तान के नए सुल्तान
अपनी इस पारी के दम पर ब्रूक अब सही मायनों में मुल्तान के नए सुल्तान बन गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने मुल्तान स्टेडियम में सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी जड़ी है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने इस मैदान पर 364 गेंदों पर ट्रिपल सेंचुरी जड़ी थी। हालांकि सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने के मामले में सहवाग अब भी ब्रूक से ऊपर हैं। उन्होंने 2007-08 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 278 गेंदों में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी।
ये भी पढ़ें:- मयंक यादव की पेस को लेकर तमीम इकबाल ने कसा तंज, मुरली कार्तिक ने कर दी बोलती बंद
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
24 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
27 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines