Hardus Viljoen: आईपीएल 2025 मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल से पहले साउथ अफ्रीका टी-20 लीग का आगाज होगा, जिसमें दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हालांकि इस टूर्नामेंट के लिए सीएसके (CSK) फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी है। दरअसल सीएसके की साउथ अफ्रीका में खेलने वाली फ्रेंचाइजी जोबार्ग सुपर किंग्स ने अपने दल में हार्डस विलोजेन को शामिल किया है। वह लिजाड विलियम्स को रिप्लेस करेंगे।
चोट के कारण हुए बाहर
लिजाड को साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के पहले सीजन में जोबर्ग सुपर किंग्स ने शामिल किया था। पहला सीजन लिजाड के लिए अच्छा नहीं रहा। उन्होंने खेले गए 3 मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। लेकिन दूसरे सीजन में उन्होंने धमाल मचाया और टीम के लिए अहम भूमिका भी निभाई। दूसरे सीजन में लिजाड ने 9 मैच में 15 विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने लगभद 10 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए थे। उन्हें अच्छे प्रदर्शन की वजह से आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी शामिल किया था। हालांकि अब वह चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
विलोजेन ने भी मनवाया है लोहा
साल 2016 में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले 35 साल के विलोजन को इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा लीग खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। आईपीएल 2019 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने 6 मैच में 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।
उन्होंने अफ्रीका के लिए अब तक खेले गए 1 टेस्ट मैच में 1 विकेट हासिल किया है।
वहीं 134 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव रखने वाले विलोजेन ने 496 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 113 लिस्ट A मैच में उन्होंने 166 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है। वहीं 162 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 175 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines