Hardik Pandya Natasa Stankovic: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से रिश्ता टूट गया है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया था। हालांकि इस रिश्ते के टूटने की वजह सामने नहीं आई। नताशा स्टेनकोविक भी हाल ही में बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट गई थीं। नताशा इसके बाद से ही इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रही हैं, लेकिन अब उनके एक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
नताशा ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीरें
दरअसल, नताशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर म्यूजियम विजिट की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिस पर हार्दिक पांड्या ने कमेंट किया है। हार्दिक ने इन तस्वीरों को लाइक कर एक नहीं बल्कि दो कमेंट किए। इन दोनों कमेंट्स में इमोजी थे। उन्होंने अपने पहले कमेंट में बुरी नजर का इमोजी डाला तो वहीं दूसरे में दिल और एक सुपर साइन डाला। इन फोटोज पर नताशा के देवर और हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या ने भी कमेंट किया। उन्होंने दिल वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में शेयर की।
करीब 4 साल चला रिश्ता
नताशा के पोस्ट पर हार्दिक और क्रुणाल का कमेंट देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस फोटो को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि करीब 5500 कमेंट आ चुके हैं। हार्दिक के कमेंट्स को ही 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिश्ता करीब 4 साल तक चला। दोनों ने पिछले साल उदयपुर में दोबारा शादी की थी क्योंकि कोविड की वजह से वे शादी का जश्न नहीं मना पाए थे। हालांकि उसी दौरान उनका बेटा अगस्त्य भी हुआ। नताशा स्टेनकोविक एक मॉडल भी हैं। जो कई भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन अब वे अपने घर लौट चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: धोनी का नाम नहीं सुना? बाबर आजम का बल्ला बनाने वाली कंपनी की लग गई क्लास
हार्दिक को नहीं बनाया गया कप्तान
हार्दिक पांड्या को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हालांकि उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी। जबकि वनडे में रोहित शर्मा कप्तान होंगे। सिलेक्टर्स का कहना है कि हार्दिक की फिटनेस को लेकर चिंता बनी रहती है, इसलिए भारतीय टीम को लंबे समय तक कप्तान के बारे में ही फैसला लेना था। सूर्यकुमार यादव के बारे में ड्रेसिंग रूम से भी अच्छा फीडबैक मिला है।
ये भी पढ़ें: अपनी ही टीम के खिलाफ किया गोल तो सीने में दाग दीं 6 गोलियां, हर गोली के बाद शूटर बोले- ‘गोल’
ये भी पढ़ें: 8 गेंद में लगातार 8 बार स्टंप को किया हिट, खाते में आए बस 3 विकेट; क्रिकेट में नहीं सुना होगा ऐसा ‘चमत्कार’
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: इस घोड़े पर टिकी है भारत के छोरे की किस्मत, दमदार है नाम, करेगा कमाल
ये भी पढ़ें: ओलंपिक में खेलेगा रेपिस्ट! 12 साल की बच्ची से किया था गंदा काम, अब नेशनल टीम में शामिल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 14 साल उम्र, भारत की सबसे युवा एथलीट, कौन हैं धिनिधि देसिंघु? जो ओलंपिक में रच सकती हैं इतिहास
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में ये 4 टीमें बदल सकती हैं अपना कप्तान, इस दिग्गज पर भी लटकी तलवार
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
27 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines