T20 WC 2024: 29 जून 2024 की तारीख भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगी। आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का सूखा इसी तारीख को खत्म हुआ था। बुमराह और फिर हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत को छीन लिया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव का बाउंड्री लाइन पर लपका गया वो अद्भुत कैच आज भी फैन्स को रोमांचित कर देता है। आज से ठीक एक साल पहले ही रोहित शर्मा की सेना ने बारबाडोस में जीत का परचम लहराया था।
फाइनल में किंग कोहली की वो 76 रन की बेशकीमती पारी, अक्षर द्वारा बनाए गए 31 गेंदों में 47 रन और बूम-बूम बुमराह का वो घातक स्पेल। कैरेबियाई धरती पर टीम इंडिया को दूसरी बार टी-20 चैंपियन बनाने के कई नायक थे। खिताब जीतने की पहली एनिवर्सरी पर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा भावुक हो गए हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस जीत को कभी ना भूल पाने वाला पल बताया है।
रोहित-हार्दिक हुए भावुक
टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के एक साल पूरे होने पर हार्दिक पांड्या ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो उस ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वो दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। वो दिन जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे। हम सभी के लिए खास दिन।” बता दें कि हार्दिक पांड्या ने ही टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल ओवर फेंका था।
आखिरी ओवर में जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 16 रन की दरकार थी। मगर हार्दिक ने लास्ट ओवर की पहली ही बॉल पर डेविड मिलर को पवेलियन की राह दिखा दी थी। बाउंड्री लाइन पर सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक का लाजवाब कैच लपका था। हार्दिक ने आखिरी ओवर में सिर्फ 8 रन खर्च करते हुए भारत को दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। हार्दिक ने खिताबी मुकाबले में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपनी झोली में डाले थे।
रोहित ने शेयर किया पोस्ट
रोहित शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की चैंपियन बनने वाली तस्वीर शेयर की। रोहित द्वारा शेयर की गई फोटो में लिखा था, “वो दिन जो हमेशा के लिए हमारी यादों में बस गया।” रोहित शर्मा की कप्तानी पूरे टूर्नामेंट में लाजवाब रही थी। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच में हार का मुंह नहीं देखा था। सेमीफाइनल में हिटमैन का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ करते हुए 39 गेंदों पर 57 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines