IPL 2025: 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले मुंबई के कप्तान और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस टॉस के लिए आए। सिक्का आज मुंबई के पक्ष में गिरा। मुंबई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। टॉस के समय पैट कमिंस और हार्दिक पांड्या ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज दी।
क्या बोले हार्दिक पांड्या?
टॉस जीतने के बाद पांड्या ने कहा कि मैं सबसे पहले आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहूंगा। हम एक टीम और एक फ्रेंचाइजी के रूप में ऐसे किसी भी हमले की निंदा करते हैं। हम आज रात पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है, हमारे लिए बस एक बदलाव है – अश्विनी की जगह विग्नेश को शामिल किया गया है। हमें बस अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने और खेल को यथासंभव सरल बनाने की आवश्यकता है, उचित योजना बनानी चाहिए।
कमिंस ने भी जताया दुख
पहलगाम आतंकी हमले के बारे में बात करते हुए कमिंस ने कहा कि यह हमारे लिए भी बहुत दुखद रहा है, हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines