D Gukesh: 18 साल की उम्र में, गुकेश डोम्माराजू ने सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार जीत ने न केवल भारत में गर्व की लहर दौड़ाई, बल्कि दक्षिण भारत के दो राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच एक नई बहस छेड़ दी। दोनों राज्य अब इस युवा चैंपियन को अपना मानने की कोशिश कर रहे हैं। गुकेश का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन भारत की शतरंज परंपरा को मजबूत करता है, लेकिन उनकी पृष्ठभूमि को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने ऐसा क्या कह दिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सबसे पहले ट्वीट कर गुकेश को बधाई दी। उन्होंने चेन्नई को “ग्लोबल चेस कैपिटल” बताते हुए कहा कि यह शहर लगातार विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करता आ रहा है। उन्होंने लिखा, “गुकेश, आपकी उपलब्धि से तमिलनाडु को गर्व है। आपने भारत की शतरंज परंपरा को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।” स्टालिन ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें गुकेश को सोने का पदक पहनाया गया है और यह दिखाया गया कि राज्य ने हमेशा युवा शतरंज खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुकेश की जीत को “हमारे तेलुगु बेटे की उपलब्धि” बताया। नायडू ने ट्वीट कर कहा, “तेलुगु धरती के इस बेटे पर हमें गर्व है, जिसने 18 साल की छोटी उम्र में इतिहास रच दिया। पूरी देश को इस जीत का जश्न मनाना चाहिए।”
गुकेश का जन्म कहां हुआ है
बहस की जड़ गुकेश की पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी है। भले ही उनका जन्म और पालन-पोषण चेन्नई में हुआ हो, लेकिन उनके माता-पिता का संबंध आंध्र प्रदेश से है और वे तेलुगु मूल के हैं। यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जहां लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने गुकेश की मदद की थी और अप्रैल में उन्हें ₹75 लाख की प्रोत्साहन राशि दी थी। वहीं, दूसरी तरफ, आंध्र प्रदेश के समर्थकों ने गुकेश की तेलुगु पहचान और जड़ों पर जोर दिया। यह बहस अब संस्कृति, भाषा और इतिहास के मुद्दे पर केंद्रित हो गई है, जहां दोनों राज्य अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। गुकेश की जीत ने भारत को गर्वित किया है, लेकिन इसने दो राज्यों के बीच एक रोचक प्रतिस्पर्धा भी शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
54 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines