GT vs MI: आईपीएल 2025 में 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी की और 228 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रोहित शर्मा से लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या ने दमदार बल्लेबाजी की। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। साई सुदर्शन ने जीटी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। लेकिन अंत में मुंबई ने गुजरात को हरा दिया। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है।
हार के बाद गिल का बड़ा बयान
मुंबई के खिलाफ हार के बाद शुभमन गिल ने कहा कि पिछले तीन या चार ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन फिर भी क्रिकेट का बहुत अच्छा खेल था। जब हम तीन आसान विकेट खो देते हैं, तो यह आसान नहीं होता, खासकर पावरप्ले में। गेंदबाजों के लिए नियंत्रण करना आसान नहीं होता। बस वही खेल खेलें जो आप खेलना चाहते हैं। साई सुदर्शन और वाशिंगटन के लिए लक्ष्य एक ही था। हमारे लिए बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं। पिछले दो या तीन गेम हमारे पक्ष में नहीं गए। लेकिन सभी खिलाड़ियों को श्रेय जाता है। खासकर साई को वह शानदार थे। मुझे लगता है कि इस पिच पर 210 का स्कोर बराबर था।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को अच्छी शुरुआत मिली। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा जोनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन बनाकर महफिल लूट ली। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी 20 गेंदों में 33 रन बनाए। जबकि हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर मुंबई का स्कोर 20 ओवर के बाद 228 तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को खराब शुरुआत मिली। कप्तान शुभमन गिल 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए। जीटी की ओर से सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाए। उन्होंने 49 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि गुजरात 20 ओवर में 208 रन ही बना सकी। मुंबई ने 20 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
सीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
14 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
41 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines