GT vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2025 के 64वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगी। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात एक और जीत के साथ टॉप टू में फिनिश करना चाहेगी। वहीं, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लास्ट गेम में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से रौंद डाला था। साई सुदर्शन के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी, तो शुभमन गिल ने भी 93 रन ठोके थे। वहीं, लखनऊ इस सीजन की सबसे फिसड्डी टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद से पार नहीं पा सके थे।
कैसी खेलती है अहमदाबाद की पिच?
गुजरात टाइटंस और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अहमदाबाद में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बड़े शॉट्स लगाना आसान रहता है। आउटफील्ड तेज होने की वजह से इस मैदान पर रनों का अंबार लगता है। गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आखिरी मैच में गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 224 रन लगाए थे। वहीं, हैदराबाद भी चेज करते हुए 186 रन बनाने में सफल रही थी।
क्या कहते हैं आंकड़े?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने आईपीएल में अब तक कुल 40 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 19 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 21 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस इस मैदान पर कोई खास रोल प्ले नहीं करता है। गुजरात ने इसी मैदान पर दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 204 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था, जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा चेज भी है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहली पारी का औसतन स्कोर 173 रन रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
46 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines