India vs Sri Lanka Gautam Gambhir: भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने भी अपने कार्यकाल की शुरुआत इस दौरे से की है। इससे पहले टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से जीता था, लेकिन अब वनडे सीरीज में कहानी ही बदल गई। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रोयस अय्यर जैसे धुरंधरों की वापसी हुई लेकिन टीम जीत के लिए तरस रही है।
230 रन बनाने में भी टीम इंडिया के पसीने छूट जा रहे हैं। वहीं दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को मिली हार के बाद फैंस नए हेड कोच गौतम गंभीर पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि गंभीर ने गलत टीम इंडिया चुनी है और प्लेइंग इलेवन में भी खिलाड़ियों के बैटिंग नंबर के साथ छेड़छाड़ किया है। अब फैंस गौतम गंभीर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। टीम इंडिया अब 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है।
गंभीर पर भड़ास निकाल रहे फैंस
एक यूजर्स ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि गौतम गंभीर युग में आपका स्वागत है,जहां शीर्ष तीन के अलावा किसी को भी अपनी बल्लेबाजी की स्थिति का पता नहीं है। केएल राहुल के बाल लंबे हैं और गंभीर को लगता है कि उन्हें एमएस धोनी का नंबर 7 स्लॉट लेना चाहिए।
एक दूसरे यूजर्स ने लिखा, अक्षर पटेल अकादमी को धोखा देते रहे हैं, गंभीर सर जडेजा को वापस लाओ।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टूट गया 27 साल का रिकॉर्ड, वनडे में फ्लॉप हो गई टीम इंडिया
ये भी पढ़ें:- Ind vs SL: श्रीलंका के खिलाफ हार के 5 मुजरिम कौन? रोहित शर्मा भी बल्लेबाजों के खेल से निराश
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
27 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
53 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines