Champions Trophy 2025 IND vs AUS: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत की गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। हर कोई अब भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहा है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर शान से फाइनल में एंट्री की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली सेमीफाइनल में जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी खुश नजर आए लेकिन उनका मानना है कि अभी भी हमें थोड़ा सीखने की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत पर गंभीर का रिएक्शन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि “इंटरनेशनल मैचों में आप सुधार करते रहना चाहते हैं। आप यह नहीं कह सकते कि आपने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है – चाहे वह बल्लेबाजी हो, फील्डिंग हो या गेंदबाजी और हम अभी भी परफेक्ट खेल नहीं खेल पाए हैं। हमें अभी एक और खेल खेलना है। उम्मीद है कि हम परफेक्ट खेल खेल पाएंगे।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: ‘मैच्योर होने की जरूरत है’, ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में रौंदने के बाद क्यों भड़क गए गौतम गंभीर?
गंभीर ने की रोहित की तारीफ
कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि “अब चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल आ रहा है। उससे पहले मैं क्या कह सकता हूँ? अगर आपका कप्तान इतनी तेजी से बल्लेबाजी करता है, तो इससे ड्रेसिंग रूम में एक बहुत अच्छा संकेत जाता है कि हम बिल्कुल निडर और साहसी बनना चाहते हैं।”
विराट कोहली को लेकर क्या बोले गंभीर?
विराट कोहली ने इस मैच में 84 रन की शानदार पारी खेली थी, हालांकि वे अपने शतक से चूक गए थे। विराट की इस पारी को लेकर गंभीर ने कहा कि जब आप 300 से ज्यादा मैच खेलते हैं, तो आप कुछ स्पिनरों के सामने आउट हो जाते हैं। मुझे लगता है कि उसने इस प्रतियोगिता में शतक बनाया है, उन्होंने इस मैच में 84 रन बनाए हैं और आखिरकार जब आप इस प्रतियोगिता में रन बनाते हैं, तो आप अंततः किसी न किसी गेंदबाज के सामने आउट हो जाते हैं।”
ये भी पढ़ें:- CT 2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, न धोनी और न ही विराट कर पाए थे ये कारनामा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines