Gautam Gambhir New Head Coach: जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरान करने वाली है। इस दौरे पर टीम इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर टीम इंडिया के नए हेड कोच पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर हो सकते हैं। श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में अब फैंस की नजरे इस दौरे के लिए होने वाले टीम इंडिया के ऐलान पर टिकी हैं।
अगले सप्ताह होंगे 2 बड़े ऐलान!
रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले सप्ताह बीसीसीआई दो बड़े ऐलान कर सकती है। जिसमें एक श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करना और दूसरा टीम इंडिया के नए हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर को नियुक्त करना शामिल रह सकता है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा। वहीं बात अगर इस दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान की करे तो दो खिलाड़ियों का नाम निकलकर सामने आ रहा है। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या में से किसी एक खिलाड़ी को श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए कप्तान बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें;- श्रीलंका के दौरे पर कोहली-बुमराह को आराम! इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
बीसीसीआई की गौतम गंभीर की सैलरी पर चर्चा
टी20 विश्व कप 2024 के बाद से टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़ का हेड कोच का कार्यकाल खत्म हो गया था। हालांकि विश्व कप के पहले से ही बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए नए हेड कोच की तलाश कर रही है, जिसमें अब सबसे आगे पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम शामिल है।
गंभीर को जल्द ही हेड कोच नियुक्त किया जा सकता है। हेड कोच पद के लिए बीसीसीआई पहले ही गंभीर का इंटरव्यू ले चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर के कोच बनने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि अभी गंभीर की सैलरी को लेकर चर्चा चल रही है। बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के पद बांटने वाली है।
ये भी पढ़ें;- अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, 15 साल से MS Dhoni दे रहे ये खास सलाह
ये भी पढ़ें;- WI vs ENG: इस दिग्गज की आखिरी टेस्ट सीरीज, कप्तान ने दे दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines