Former Indian spinner Dilip Doshi passes away: सोमवार की रात में भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद दुखद समाचार आया। पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोषी का लंदन में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। उन्होंने 23 जून को लंदन में आखिरी सांस ली। भारतीय टीम भी मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के बारे में कुछ समय पहले ही दिलीप दोषी ने बात की थी। स्टार स्पिनर दोषी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 33 टेस्ट और 15 वनडे मुकाबले खेले थे।
छोटा लेकिन शानदार रहा था क्रिकेट करियर
स्टार स्पिनर रहे दिलीप दोषी ने 32 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जहां पर उन्होंने 1979 में टीम इंडिया के लिए पहली बार खेला। 1983 में उनके क्रिकेट करियर का अंत हो गया। इस दौरान उन्होंने 33 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल लेकर कुल 114 विकेट झटके। इसके अलावा 15 वनडे मुकाबलों में 3.96 की शानदार इकॉनमी रेट से 22 विकेट हासिल किए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोषी ने सौराष्ट्र और बंगाल के लिए भी खेला। काउंटी क्रिकेट में वो बर्कशायर और नॉटिंघमशायर की टीम का भी हिस्सा रहे थे। दिलीप दोषी की आत्मकथा बहुत प्रचलित है। जिसका नाम स्पिन पंच है।
दिलीप दोषी का पूरा परिवार
क्रिकेटर के साथ ही साथ दिलीप दोषी एक सफल कमेंटेटर भी थे। संन्यास के बाद उन्होंने कमेंट्री की दुनिया में भी बहुत नाम कमाया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी कालिंदी, एक बेटा नयन और बेटी विशाखा हैं। दिलीप दोषी के बेटे नयन ने भी सौराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। इसके अलावा वो काउंटी में सरे टीम के लिए भी खेल चुके हैं। पिछले बहुत समय से दिलीप दोषी लंदन में ही रह रहे थे। बीसीसीआई के अलावा रवि शास्त्री और हरभजन सिंह ने भी दिलीप दोषी के निधन पर शोक जताया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत के दोनों पारियों में शतक जड़ने पर बड़ी बात कह गए संजीव गोयनका, सामने आया पहला रिएक्शन
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines