Former BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा का 25 जनवरी को निधन हो गया. 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. निधन की खबर सुनते ही क्रिकेट जगत में मातम पसर गया. आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने भी बिंद्रा की मौत पर अफसोस जाहिर किया और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी साझा किया. भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है.
30 साल तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के रहे अध्यक्ष
बिंद्रा ने 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के 23वें अध्यक्ष के रूप में काम किया है. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. बिंद्रा लगभग 30 सालों तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे. मोहाली क्रिकेट स्टेडियम उन्हीं के नाम से जाना जाता है. स्टेडियम का नाम आईएस बिंद्रा स्टेडियम है. भारत ने 1987 और 1996 विश्व कप की मेजबानी की थी. मेजबानी में बिंद्रा ने जगनमोहन डालमिया के साथ मिलकर अहम किरदार निभाया था. दोनों ने विश्व कप की मेजबानी भारत में लाने के लिए खूब मेहनत की थी.
जय शाह ने जताया दुख
सोशल मीडिया पर जय शाह ने बिंद्रा की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए लिखा “भारतीय क्रिकेट प्रशासन के दिग्गज और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष श्री आई.एस. बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहे. ओम शांति”.
क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में उनका चार दशक लंबा करियर रहा, जिसकी शुरुआत 1975 में हुई थी. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टेलीविजन मार्केट में बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड बनने का रास्ता भी दिखाया. वह 1978 से 2014 तक पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे.
पारिवारिक सूत्रों की मानें तो उनका अंतिम संस्कार 26 जनवरी को नई दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर होगा. परिवार में उनकी पत्नी कमल बिंद्रा बेटा अमर बिंद्रा और एक बेटी भी हैं.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, सुपरस्टार खिलाड़ी को किया बाहर
संबंधित खबरें
'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
28 mins agoहरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? हुआ शॉकिंग खुलासा
33 mins agoअगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
2 hrs ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
3 hrs agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
4 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
5 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
6 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
14 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines