Bob Simpson Passed Away: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बड़ी क्षति पहुंची है, क्योंकि टीम के पूर्व कोच और कप्तान बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि करते हुए फैंस के साथ जानकारी साझा की है। लंबे समय तक बॉब सिम्पसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला था।
41 की उम्र में लिया था संन्यास वापस
बॉब सिम्पसन ने 41 साल की उम्र में संन्यास से वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान संभाली थी। उस दौरान कंगारू टीम काफी कमजोर थी और उन्होंने टीम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद बॉब को ऑस्ट्रेलिया ने कुल टाइम कोच बना दिया था।
इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नें सिलेक्टर के रूप में भी काम किया था। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 1987, 4 एशेज सीरीज और साल 1995 में फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी कंगारू टीम ने जीती थी। 17 साल के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को ये जीत मिल पाई थी।
ऐसा रहा था बॉब सिम्पसन का क्रिकेट करियर
बॉब सिम्पसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 1957 से 1978 तक क्रिकेट खेला था। इस दौरान उन्होंने 62 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले थे। 62 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए बॉब ने 4869 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 27 अर्धशतक निकले थे। इसके अलावा 2 वनडे मैचों में बॉब ने 36 रन बनाए थे।
बॉब सिम्पसन की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वर्ल्ड कप साल 1987 में जीता था। वहीं साल 1996 के वर्ल्ड कप के बाद बॉब ने कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था। उनको साल 2006 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ें:-संजू सैमसन-रिंकू सिंह बाहर, एशिया कप 2025 के लिए दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया
संबंधित खबरें
सुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
4 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
1 hr agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
11 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
13 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines