BCCI Central Contract: आखिरकार बीसीसीआई ने 2024-25 के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, बुमराह और जडेजा को ए प्लस ग्रेड में ही रखा गया है। वहीं, कई युवा खिलाड़ियों की इस बार लॉटरी लगी है। अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, आकाशदीप, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। वरुण का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में लगातार दमदार रहा है, जिसका उन्हें इनाम मिला है।
युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी
पिछले एक साल में टीम इंडिया की जर्सी में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा प्लेयर्स पर भी बीसीसीआई मेहरबान हुआ है। बोर्ड ने पांच खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। इसमें अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, आकाशदीप, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा का नाम शामिल है। अभिषेक ने भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में खेले 17 मैचों में 535 रन ठोके हैं और इस दौरान उन्होंने दो शतक भी जमाए हैं। अभिषेक पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।
वहीं, टी-20 और वनडे क्रिकेट में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को जमकर नाच नचा रहे वरुण चक्रवर्ती को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रखा गया है। वरुण ने इस साल टीम इंडिया की ओर से खेले 5 टी-20 मैचों में कुल 14 विकेट निकाले हैं। वहीं, 50 ओवर के फॉर्मेट में भी वरुण का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। वरुण 4 मैचों में कुल 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में वरुण ने गेंद से अहम भूमिका निभाई थी।
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट-
ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
ग्रेड ए: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।
ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines