M Chinnaswamy Stadium: आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का नाम पिछले कुछ समय से विवादों से जुड़ता रहा है। अब एक बार फिर से ऐसे ही एक और विवाद से इस फ्रेंचाइजी का नाम जुड़ा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जानलेवा लापरवाही की वजह से प्रशासन से अब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पर बड़ा एक्शन लिया है। जिसके कारण ही अब स्टेडियम में बिजली नहीं है। इस खबर ने अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर ली है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की कटी बिजली
आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फायर सेफ्टी की सही सुविधा नहीं है। जिसके कारण आग लगने पर खराब स्थिति हो सकती है। जिसको ध्यान में रखकर ही अब बिजली काटने का बड़ा फैसला किया गया है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के डायरेक्टर जनरल के आदेश पर ये बड़ा फैसला लिया गया है। फिलहाल जनरेटर की सुविधा पर ही स्टेडियम चल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीईएसकॉम के प्रवक्ता ने कहा, डीजी के सुझाव पर, हमने जून के दूसरे सप्ताह में केएससीए को नोटिस भेजा और तीन दिनों के लिए बिजली आपूर्ति काट दी। इस मामले ने अब कर्नाटक हाई कोर्ट का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है।
क्या आईपीएल के दौरान भी थी समस्या
प्रशासन के इस बड़े फैसले के बाद अब सवाल ये उठता है कि क्या आईपीएल 2025 के दौरान भी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फायर सेफ्टी को लेकर सही से इंतजाम नहीं थे? हाई कोर्ट ने भी बीईएसकॉम को फटकार लगाई है कि अगर स्टेडियम में ये समस्या थी तो पहले ही कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया। आईपीएल 2025 के दौरान इस स्टेडियम में कई मुकाबले खेले गए थे। इसके अलावा आईपीएल जीतने के बाद आरसीबी की टीम ने इसी स्टेडियम में जश्न मनाया था। वहां पर भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में वापसी की थी उम्मीद, इंग्लैंड में स्टार भारतीय गेंदबाज हुआ बुरी तरह से फेल
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
28 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines