Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में रिटर्न कुछ खास नहीं रहा। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मैच के दूसरे दिन वह मात्र 6 रन पर आउट हो गए। फैंस ने उनका स्वागत बहुत जोरदार ढंग से किया था, लेकिन उनकी ये खुशी जल्द ही गम में बदल गई। विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली हुए फ्लॉप
13 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे कोहली से उम्मीद थी कि वो दिल्ली के लिए एक बड़ी पारी खेलेंगे। यश धुल के आउट होने के बाद जब विराट कोहली मैदान पर आ रहे थे तो खचाखच भरे स्टैंड “कोहली, कोहली” के नारे गूंज उठे थे। लेकिन, वो कुछ खास नहीं कर पाए। सांगवान की गेंद पर शानदार चौका लगाने के बाद, कोहली अगली ही गेंद पर इन-स्विंगिंग डिलीवरी से क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली के आउट होने के बाद दिल्ली की टीम 86 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही हैं। दिल्ली की टीम रेलवे से अभी 155 रन पीछे है।
फैंस ने छोड़ा स्टेडियम
विराट कोहली के आउट होते ही फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए और मैदान छोड़कर जाने लगे। इससे पहले भारतीय दिग्गज की एक झलक पाने के लिए फैंस अभ्यास सत्र के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। मैच के दिन हज़ारों लोग स्टैंड पर उमड़ पड़े थे, जिनमें से कई ने कोहली की घर वापसी का जश्न मनाते हुए बैनर और पोस्टर थामे हुए थे। हालांकि उनका ये उत्साह निराशा में बदल गया। कोहली ने आखिरी बार 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines