Shreyas Iyer Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होना है। माना जा रहा है टीम इंडिया की हालिया फॉर्म को देखते हुए सिलेक्टर्स कुछ बड़े कदम उठा सकते हैं। कुछ सीनियर प्लेयर्स पर गाज गिर सकती है, तो कुछ नए चेहरों पर भी सिलेक्टर्स दांव खेल सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे श्रेयस अय्यर के नाम पर भी हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी फैन्स अय्यर को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। अय्यर के डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन का हवाला देते हुए फैन्स उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में नंबर चार की पोजीशन के लिए बेस्ट बल्लेबाज बता रहे हैं।
अय्यर को मिले हार हाल में जगह
श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। रणजी ट्रॉफी में अय्यर ने पिछले साल 90 की औसत से 452 रन ठोके थे। हीं, सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी अय्यर ने खूब कोहराम मचाया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 49 की औसत और 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 345 रन ठोके थे। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक अय्यर आउट ही नहीं हुए हैं। अय्यर ने 5 मैचों में 325 की लाजवाब औसत से 325 रन ठोके हैं। वह इस टूर्नामेंट में दो शतक भी ठोक चुके हैं। इसके साथ ही अय्यर ने अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन भी बनाया था।
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैन्स श्रेयस को चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में देखना चाहते हैं। अय्यर के सपोर्ट में फैन्स जमकर ट्वीट कर रहे हैं। अय्यर ने भारत की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में खेला था। इस मैच में वह 7 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन ही बना सके थे। घरेलू क्रिकेट के रिकॉर्ड को देखते हुए अय्यर की टीम में वापसी तय मानी जा रही है।
11 जनवरी को होनी है मीटिंग
चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड को लेकर भारतीय सिलेक्टर्स 11 जनवरी को मीटिंग करने वाले हैं। माना जा रहा कि इसी दिन टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल का टीम से पत्ता कट सकता है। वहीं, संजू सैमसन की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
28 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines