County Championship: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से खराब हैं, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर भी बैन लगाने की मांग हो रही है। इस बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन काउंटी चैंपियनशिप में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण कई फैंस ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
ईशान किशन पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ खेले
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले 18 महीनों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। एक समय प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज रहे किशन फिलहाल टीम इंडिया में वापसी का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए ही वो काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर के लिए खेल रहे हैं। इसी टीम का हिस्सा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास भी हैं। जहां पर अब्बास की गेंद पर कैच उठा जिसे विकेटकीपर किशन ने लपका। जिसके बाद दोनों साथ में जश्न मनाते हुए भी नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब फैंस इसको लेकर ईशान किशन पर सवाल उठा रहे हैं।
बल्ले के साथ भी चमके ईशान किशन
इस मुकाबले में ईशान किशन ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी की। जहां पर उन्होंने सिर्फ 98 गेंदों में ही 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान किशन ने 12 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। नॉटिंघमशायर की टीम ने पहली पारी में 487 रन बनाए हैं। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक यॉर्कशायर की टीम ने 153 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया है। किशन लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी कमबैक करने में सफल रही हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में तिलक वर्मा ने बल्ले से मचाया तहलका, शतक से हैं सिर्फ 2 रन दूर
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
41 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines