हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs DC: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद छलका फाफ डु प्लेसिस का दर्द, बताया कहां हुई असली चूक

MI vs DC: मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन

MI vs DC: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में बने रहने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना अहम था। लेकिन मुंबई ने दिल्ली को 59 रनों से पराजित कर प्लेऑफ में दाखिल होने वाली चौथी टीम बन गई। दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार ने उसका रास्ता प्लेऑफ की रेस से खत्म कर दिया। हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस का दर्द छलका, जो इस मैच में अक्षर पटेल की जगह कप्तानी कर रहे थे।

हार के बाद फाफ का दर्द छलका

फाफ ने हारने के बाद कहा कि आज हम मैदान में बेहतरीन थे। खिलाड़ियों ने शानदार संघर्ष दिखाया। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, जाहिर है कि यह बल्लेबाजी के लिए आसान पिच नहीं थी, शायद इससे गेंदबाजों का काम थोड़ा आसान हो गया। फिर भी, यह एक बहुत मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है और मुझे लगा कि हम बेहतरीन थे, लेकिन फिर आखिरी 2 ओवरों में हमने हार मान ली। क्रिकेट में गति एक वास्तविक चीज है, जिस तरह से उन्होंने आखिरी 2 ओवरों में लगभग 50 रन बनाने के लिए काउंटरपंच किया, हमने 17-18 ओवरों में जो कड़ी मेहनत की थी … वह गति खो गई।

दिल्ली का सपना अधूरा

आईपीएल में 18 सालों से भाग ले रही दिल्ली कैपिटल्स इस बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाएगी। हालांकि अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया था। टीम ने शुरुआत में लगभग सभी टीमों के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। लेकिन आखिरी के मैचों में दिल्ली अपनी छाप नहीं छोड़ सकी। दिल्ली को 18 साल का सूखा खत्म करने के लिए अब अगले साल का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 18.2 ओवर में 121 रनों पर ही सिमट गई। मुंबई ने मुकाबला 59 रनों से जीता और प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली चौथी टीम बन गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola