Virat Kohli: 13 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली आखिरकार रणजी ट्रॉफी में वापसी करने जा रहे हैं। कोहली 30 जनवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। यह पहली बार होगा, जब विराट 2012 के बाद घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उनके इस ऐतिहासिक मैच के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि उनके लिए बुरी खबर है क्योंकि वो अपने फेवरेट खिलाड़ी के मैच को टीवी पर नहीं देख पाएंगे।
ऐसा इसलिए है क्योंकि दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाला यह मैच उन मैचों में शामिल नहीं है, जिनका प्रसारण या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ब्रॉडकास्टिंग के लिए हर राउंड में तीन मैच तय करता है। इसलिए यह पहले से ही तय था कि इस मैच को टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा और ना ही इसकी ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें: VIDEO: पत्रकार के सवाल पर बौखला गए शान मसूद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही गुस्से से लाल हुआ कप्तान
इन मैचों की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
गुरुवार से शुरू होने वाले इस राउंड में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक और हरियाणा के बीच होने वाले मैच का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग दोनों की जाएगी। स्टार क्रिकेटर केएल राहुल के खेलने की वजह से इस मैच पर दुनिया भर की नजरें होंगी।
इसके अलावा कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब के खिलाफ बंगाल का घरेलू मैच और वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में बड़ौदा और जम्मू एवं कश्मीर के बीच होने वाले मैच का भी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।
दिल्ली के क्वालीफाई करने की संभावना कम
दिल्ली के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करने की संभावना काफी कम है क्योंकि वो ग्रुप डी में 14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। उससे आगे रेलवे है, जो 17 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं। तमिलनाडु (25), चंडीगढ़ (19) और सौराष्ट्र (18) टॉप तीन टीमें हैं। बता दें कि केवल टॉप दो टीमें ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
यह भी पढ़ें: शुरू हुआ सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर की लाइफ का ‘नया चैप्टर’, मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines