Joe Root Records: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट क्रिकेट सीरीज में लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने अपना 33वां शतक जड़ा। पिछले 4 सालों में जो रूट का ये 17वां शतकत है। ऐसा करके जो रूट फैब-4 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और अब उनकी निगाह क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर लगी हुई है।
फैब-4 में जड़े सबसे ज्यादा शतक
जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर अपना 33वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही वो फैब-4 में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फैब-4 यानी टेस्ट मौजूदा समय के टॉप-4 टेस्ट बल्लेबाज। इस लिस्ट में पहले स्थान पर जो रूट 33 शतक के साथ पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन हैं, जिनके नाम 32 शतक हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 32 शतक और चौथे स्थान पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली 29 शतक के साथ हैं।
4 साल में लगाए 17 शतक
जो रूट पिछले 4 सालों में 17 शतक जड़ चुके हैं। 2021 में जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 6 शतक जड़े थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने 5 शतक लगाए। 2023 में उन्होंने केवल 3 शतक मारे और इस वर्ष उनके नाम अब तक 3 शतक आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय! बुची बाबू में कर रहा निराश
सचिन तेंदुलकर के ये दो वर्ल्ड रिकॉर्ड खतरे पर
जो रूट क्रिकेट के भगवान यानी की सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। पहला टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड और दूसरा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 15921 रन बनाए हैं और 51 शतक जड़े हैं। वहीं, जो रूट अब तक 12274 रन बना चुके हैं और 33 शतक जड़ चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने का मामले में जो रूट सातवें नंबर पर हैं। वो महज 199 रन बनाते ही टॉप-5 में शामिल हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ देगी ये क्रिकेटर, खुद बताई इसके पीछे की वजह
ये भी पढ़ें;- ICC चेयरमैन पद के चुनाव में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जय शाह का किया समर्थन या विरोध? देखें रिपोर्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines