England vs West Indies: आईपीएल 2025 के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसको लेकर इंग्लैंड टीम का ऐलान भी हो चुका है। वनडे और टी20 सीरीज में हैरी ब्रूक इंग्लैंड टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इंग्लैंड की टी20 टीम में एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिसको 3 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। 3 सालों में इस खिलाड़ी को एक इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
3 साल बाद इंग्लैंड टीम में वापसी
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। इस बीच 29 मई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा। वनडे के बाद दोनों टीमों के टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसको लेकर टी20 टीम में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर लियाम डॉसन को भी शामिल किया गया है। लियाम डॉसन को 3 साल के बाद टीम में चुना गया है। साल 2016 में लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया था। वहीं साल 2022 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। 3 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बाद ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेलता रहा।
लियाम डॉसन का क्रिकेट करियर
लियाम डॉसन ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 6 वनडे, 3 टेस्ट और 11 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में लियाम ने अभी तक महज 63 रन बनाए हैं, इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी हासिल किए है। वहीं 3 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 84 रन निकले हैं और गेंदबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने 7 विकेट चटकाए हैं। वहीं 11 टी20 मैचों में 57 और 6 चटकाए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर, बेन डकेट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, विल जैक्स, रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: 8 प्लेयर्स को लेकर फंसा पेंच, प्लेऑफ से पहले इन टीमों की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
34 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
37 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines