ENG vs WI 2nd Test: इंग्लैंड की टीम टेस्ट में एग्रेसिव क्रिकेट खेलकर विपक्षी टीमों को नेस्तनाबूत कर रही है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी में वह टेस्ट को फटाफट खत्म करने में यकीन रखने लगी है। एग्रेसिव क्रिकेट का ये दौर ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद शुरू हुआ है। जिसे ‘बैजबॉल’ कहा जाता है। इसी बैजबॉल के दम पर उसने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में एक पारी और 114 रनों से जीत दर्ज की थी।
इसके बाद ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने एग्रेसिव क्रिकेट खेलकर 4.2 ओवर में 50 रन ठोक डाले। हालांकि इसके बाद पूरी टीम 88.3 ओवर में 416 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड को उम्मीद थी कि वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी घुटने टेक देंगे, लेकिन विंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों ने वो कारनामा किया कि सब देखते ही रह गए।
जोशुआ डिसिल्वा और शमर जोसेफ की शानदार बल्लेबाजी
जी हां, वेस्ट इंडीज ने दूसरे टेस्ट में अच्छी वापसी करते हुए लीड ले ली है। केवम हॉज के शतक बनाकर आउट होने के बाद जोशुआ डिसिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। वह सातवें नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। वहीं 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शमर जोसेफ ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बैजबॉल की हवा निकाल दी। शमर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 112वें ओवर तक तूफान मचाया।
विंडीज ने निचले क्रम पर इन दो बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर तीसरे दिन लंच तक 41 रन की लीड ली। इसके साथ ही वेस्ट इंडीज 111.5 ओवर में 457 रन बनाकर आउट हुई। जोशुआ डिसिल्वा 122 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक 82 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं शमर जोसेफ 27 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्क वुड ने आउट किया। इससे पहले जोशुआ ने 111वें ओवर में ओवर में जो रूट की धज्जियां उड़ा डालीं। उन्होंने लगातार तीन चौके और एक छक्का ठोका। रूट के इस ओवर से 18 रन आए।
दोनों बल्लेबाजों के बीच 71 रन की पार्टनरशिप
वेस्ट इंडीज के दोनों बल्लेबाजों जोशुआ डिसिल्वा और शमर जोसेफ के बीच 10वें स्थान के लिए 71 रन की पार्टनरशिप हुई। विंडीज का नौवां विकेट जायडेन सील्स के रूप में 386 रन पर गिरा था। तब वेस्ट इंडीज की टीम इंग्लैंड के 416 रनों से भी पीछे थी, लेकिन इसके बाद जोशुआ डिसिल्वा और शमर जोसेफ ने मिलकर तूफान मचा दिया और विंडीज को लीड दिला दी। वेस्ट इंडीज की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया है।
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: जो रूट ने तोड़ा दिग्गज का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन डकेट ने रचा इतिहास, इंग्लैंड का कोई ओपनर नहीं कर पाया ये कारनामा
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का हाहाकार, 4.2 ओवर में ठोक डाले इतने रन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
13 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
53 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines