Rocky Flintoff Century: इंग्लैंड और श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच यूथ टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के बीच ड्रा रहा। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। इस मैच में इंग्लैंज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। मैच की पहली इनिंग में श्रीलंका की पूरी टीम 153 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने पहली पारी में 477 रन बनाए। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 246 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए हैं।
रॉकी ने जड़ा शतक
इंग्लैंड की टीम में शामिल पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने 181 गेंदों पर 106 रन बनाए। इस पारी के दौरान रॉकी ने 9 चौका और 2 छक्का भी लगाया। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरे रॉकी पहले टेस्ट मैच में केवल 9 रन ही बना सके थे। रॉकी के अलावा कप्तान हमजा शेख ने भी 211 गेंदों में 107 रन की पारी खेली।
कौन हैं एंड्रयू फ्लिंटॉफ?
एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 टी20 मैच मिलाकर कुल 227 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 हजार से अधिक रन बनाने के साथ साथ 400 विकेट भी हासिल किए हैं।
पिता की तरह की शुरुआत
रॉकी फ्लिंटॉफ ने 16 साल की उम्र में अपना पहला प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट लंकाशायर के साथ साइन किया है, जिसमें 9 अप्रैल को उन्होंने लंकाशायर सेकेंड-XI के लिए डेब्यू किया था। सीजन के 4 मैचों में रॉकी ने एक अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। रॉकी के पिता एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने भी 1995 में लंकाशायर के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद वह इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गए थे।
ये भी पढ़ें:- Team India में वापसी करने का एकमात्र रास्ता, क्या कामयाब हो पाएगा स्टार खिलाड़ी?.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
11 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
33 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines