England Cricket Team Discipline: इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड से पहले श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि पहला टी-20 मैच 30 जनवरी से खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए कुछ फरमान जारी किए हैं.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला
डेली मेल के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुछ नियम बनाए हैं, जिसमें खिलाड़ियों को देर रात तक बाहर रहने की अनुमति नहीं है, खिलाड़ियों को रात 12 बजे से पहले होटल के अंदर प्रवेश करना अनिवार्य होगा. हालांकी ईसीबी ने आधिकारिक तौर पर नियम जारी नहीं किए हैं. लेकिन इंग्लिश टीम के कोलंबो पहुंचने पर टीम को मौखिक तौर पर उनकी जिम्मेदारियों और बर्ताव को लेकर सतर्क किया गया है.
ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया रवींद्र जडेजा का वनडे करियर? विराट कोहली के दोस्त ने दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर जमकर शराब पिया था. हैरी ब्रूक ने तो नशे में बाउंसर से लड़ाई तक कर ली थी. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रूक पर जुर्माना ठोका था. स्टार खिलाड़ी ने बाद में माफी भी मांगी थी. ऐसे में अब बोर्ड श्रीलंका दौरे के लिए सख्त नियम लेकर आई है. श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आएगी. टीम का पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ 8 फरवरी को मुंबई में होगा.
वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | स्थान (Venue) |
| पहला वनडे | 22 जनवरी, 2026 | गुरुवार | आर. प्रेमदासा स्टेडियम (RPS), कोलंबो |
| दूसरा वनडे | 24 जनवरी, 2026 | शनिवार | आर. प्रेमदासा स्टेडियम (RPS), कोलंबो |
| तीसरा वनडे | 27 जनवरी, 2026 | मंगलवार | आर. प्रेमदासा स्टेडियम (RPS), कोलंबो |
टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | स्थान (Venue) |
| पहला टी-20 | 30 जनवरी, 2026 | शुक्रवार | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| दूसरा टी-20 | 01 फरवरी, 2026 | रविवार | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| तीसरा टी-20 | 03 फरवरी, 2026 | मंगलवार | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines