Dunith Wellalage Rejoin Sri Lanka Team: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया था. इस मैच के दौरान जब श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे दुबई में खेल रहे थे तो वहां श्रीलंका में उनके पिता का निधन हो गया था. जिसके चलते मैच के बाद दुनिथ वेल्लालागे को श्रीलंका लौटना पड़ा था. उनके श्रीलंका लौटने के बाद बड़ा सवाल ये था कि क्या बांग्लादेश के साथ होने वाले सुपर-4 के मुकाबले से पहले दुनिथ वेल्लालागे वापस टीम के साथ दुबई में जुड़ पाएंगे. हालांकि इसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ चुका है.
बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मैच
दुनिथ वेल्लालागे को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया कि वे अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद टीम के मैनेजर के साथ यूएई जाएंगे. एशिया कप 2025 सुपर-4 में श्रीलंका को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ 20 सितंबर को खेलना है. ऐसे में इस मैच के लिए दुनिथ वेल्लालागे टीम में उपलब्ध रहेंगे.
पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान दुनिथ वेल्लालागे थोड़े महंगे साबित हुए थे. इस मैच में दुनिथ वेल्लालागे ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 49 रन खर्च किए थे, जबकि उनको महज 1 ही विकेट मिल पाया था. अब सुपर-4 मैचों में टीम को दुनिथ वेल्लालागे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दुनिथ वेल्लालागे ने श्रीलंका के लिए अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं. साल 2024 में दुनिथ वेल्लालागे को श्रीलंका के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था.
श्रीलंका के लिए शानदार रहा एशिया कप 2025
एशिया कप 2025 श्रीलंका के लिए काफी शानदार रहा है. अभी तक टीम ने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में श्रीलंका टीम ने जीत हासिल की है। ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ श्रीलंका की टीम पहले पायदान पर रही। पहले मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में हांगकांग और तीसरे में अफगानिस्तान को हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया.
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने ऐसे जीत लिया दिल, तारीफ करने से नहीं रोक पाए ओमान के कप्तान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines