Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024के पहले राउंड में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी बीच दूसरे राउंड में भी युवा खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच मैच चल रहा है। इस मैच में युवा तेज गेंदबाज आकिब खान ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। उन्होंने अपनी स्विंग और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है।
पहली ही पारी में मचा दिया धमाल
इंडिया डी के खिलाफ उन्होंने 12 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 2 ओवर मेडेन भी किए थे। आकिब खान ने अपनी स्विंग से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। भुवनेश्वर कुमार के बाद से टीम इंडिया एक अच्छे स्विंग बॉलर की तलाश कर रही है। ऐसे में वो आने वाले समय में भुवी की को पूरा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शराब की लत में बर्बाद हो गया इन 3 खिलाड़ियों का करियर, एक तो सचिन का रह चुका है दोस्त
संजू सैमसन को बनाया अपना शिकार
इस मुकाबले में सभी की निगाह संजू सैमसन पर टिकी हुई थी। लेकिन आकिब खान के आगे उनकी भी एक ना चली। वो भी आकिब खान की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए। उन्होंने 5 रन बनाए थे।
भुवनेश्वर कुमार से होती है तुलना
आकिब खान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के संसारपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्हें 2019 में अंडर-19 भारतीय टीम में चुना गया था। उन्होंने अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपना नेट बॉलर के रूप में चुना था। उनका एक्शन अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से मिलता है। उन्हें भुवी का उत्तराधिकारी भी कहा जाता है। आप को जानकार हैरानी होगी लेकिन आकिब के फेवरेट बॉलर भी भुवनेश्वर कुमार ही हैं।
ये भी पढ़ें: वो ‘जंग’..जिसमें पाकिस्तान को मिली बेइज्जती! तोड़ा आमिर सोहेल का घमंड, VIDEO देख कहेंगे जय हिंद!
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
4 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
5 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
6 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
8 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
9 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
10 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
10 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
11 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines