हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ड्रोन हमले से दहला रावलपिंडी, मची अफरा तफरी, रद्द होगा पाकिस्तान सुपर लीग?

Rawpindi Cricket Stadium: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास एक ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन

Rawpindi Cricket Stadium: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ चुका है। 8 मई को पाकिस्तान के रावलपिंडी में धमाका हुआ, जिससे अफरा तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम से सटे एक रेस्तरां की इमारत को नुकसान पहुंचा है। आधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच भी शुरू हो गई है। इस मामले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पर मंडरा खतरा रहा है। क्योंकि आज यानी 8 मई को पीएसएल 2025 में पेशावर जालमी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है।

8 मई को खेला जाने वाला है मैच

8 मई को पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स के बीच मुकाबला रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जाना है। ये स्टेडियम मुकाबले की मेजबानी करने के लिए तैयार था। लेकिन चंद घंटे पहले स्टेडियम के पास ही ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने इलाके में अफरा तफरी मचा दी है। ड्रोन हमले में घायल पीड़ितों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

खिलाड़ी लौट सकते हैं स्वदेश

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक आपात बैठक की। इस बैठक में हालात का जायजा लिया गया और यह तय किया गया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ज्यादातर इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा है।

हालांकि, इंग्लैंड के दो खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन और डेविड विली पाकिस्तान छोड़कर वापस लौटना चाहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने वाले कई विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट सकते हैं। बता दें कि पीएसएल में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola