LSG vs DC: 22 अप्रैल को आईपीएल 2025 का कारवां इकाना स्टेडियम पहुंच चुका है, जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 में मुकाबला खेला गया था, तब दिल्ली ने लखनऊ को हराया था। मैच शुरू होने से पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल और एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत आमने सामने हुए। सिक्का पंत ने उछाला। लेकिन टॉस अक्षर पटेल ने जीता।
दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी। लखनऊ की पिच आमतौर से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर दुश्मंथा चमीरा खेलेंगे।
क्या बोले ऋषभ पंत?
ऋषभ पंत ने टॉस हारकर कहा कि जिस तरह से यह विकेट बर्ताव कर रहा है, वह शुरू में थोड़ा धीमा रहता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच बेहतर होती जाती है। मेरा हाथ अब ठीक है। (पहली पारी में ध्यान रखने की बातों पर) शुरुआत में विकेट धीमा रहेगा, इसलिए जरूरी है कि ज्यादा विकेट न गंवाए जाएं। जैसे-जैसे आप क्रीज पर समय बिताते हैं, बल्लेबाजी करना आसान होता जाता है। बस हालात को समझकर खेलना होगा और संयम बनाए रखना सबसे जरूरी है।
क्या बोले अक्षर?
अक्षर ने कहा कि हम गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे। यह लाल मिट्टी की पिच है और पिछले मैच में ओस भी देखी गई थी। अगर हम अच्छी गेंदबाजी करें, तो विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोक सकते हैं। हमने इस पर फोकस किया है कि हमने क्या सही किया और किन चीजों में सुधार की जरूरत है। हम ज्यादा कुछ नहीं सोच रहे, बस अपने प्लान पर टिके रहना चाहते हैं।
एलएसजी की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines