Ranji Trophy 2025: भारत के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में दिल्ली टीम को अगला मैच रेलवे के खिलाफ खेलना है, जिसकी शुरुआत 30 जनवरी से हो रही है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे, जिससे यह काफी हाई-प्रोफाइल मैच बन गया है। इस मैच से पहले विराट मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए।
रेलवे के खिलाफ मैच से बाहर हुए पंत
इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के भी खेलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी की खातिर टीम से बाहर किया गया है। पंत ने टीम के लिए सौराष्ट्र के खिलाफ मैच खेला था, लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। उस मैच में पंत ने पहली पारी एक जबकि दूसरी पारी में 17 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy 2025: रेलवे के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली को बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए बाहर
इस नंबर पर खेल सकते हैं विराट
रेलवे के खिलाफ विराट अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर बैटिंग करते नजर आ सकते हैं। पंत के ना होने पर विकेटकीपिंग का जिम्मा अनुज रावत पर होगा, जो टीम के ओपनर भी हैं। कप्तान आयुष बडोनी की बात करें तो वो नंबर पांच पर खेलते दिख सकते हैं। टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी शिवम वर्मा, हर्ष त्यागी और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों पर होगी।
रेलवे के खिलाफ दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन- आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), यश ढुल, अर्पित राणा, सुमित माथुर, जोंटी सिद्धू, शिवम वर्मा, हर्ष त्यागी, नवदीप सैनी।
रेलवे के खिलाफ दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम- आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव राजवंशी, वैभव कांडपाल, मयंक गुसाईं, गगन वत्स, सुमित माथुर, राहुल गहलोत, जितेश सिंह, वंश बेदी।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘अभी तीन मैच खेलने हैं…’ कमबैक को लेकर इंग्लिश गेंदबाज का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
33 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
41 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
41 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines