IPL 2025 Playoffs: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन अब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने की कवायद चालू हो गई है। आईपीएल के बचे हुए 17 मैच अब छह शहरों में खेले जाएंगे, जबकि प्लेऑफ के लिए अभी भी फैसला किया जाना बाकी है। बीसीसीआई ने प्लेऑफ के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है, जहां दिल्ली में भी प्लेऑफ मैच कराए जा सकते हैं।
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के पत्रकार गौरव गुप्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली उन शहरों में से एक है जो इस बार प्लेऑफ मुकाबले आयोजित करने की रेस में शामिल है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ने पिछले कुछ सालों में कई हाई-प्रोफाइल मुकाबलों की सफल मेजबानी की है। ऐसे में अगर दिल्ली को प्लेऑफ की मेजबानी मिलती है, तो यह शहर के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा होगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: एक सप्ताह के ‘ब्रेक’ से किस टीम को होगा सबसे ज्यादा नुकसान? खिताब का टूट सकता है सपना
दिल्ली को मिल सकता है मौका
हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अब तक प्लेऑफ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि बोर्ड इस बार नए या हाल ही में तैयार हुए स्टेडियम को प्राथमिकता दे सकता है, ताकि कई शहरों के फैंस को बड़े मैच देखने का मौका मिले। अकसर देखा गया है कि अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई और कोलकाता जैसे शहर ही प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी करते रहे हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बना पाती है या नहीं।
दिल्ली में हो चुके 4 मैच
बता दें कि दिल्ली पहले ही आईपीएल 2025 के चार मैचों की मेजबानी कर चुकी है। इस मैदान पर बाकी बचे 13 ग्रुप-स्टेज मैचों में से तीन मैच खेले जाएंगे। इस मैदान पर मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 मई को खेलना है। अरुण जेटली स्टेडियम में इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 20 मई और सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 25 मई को मैच होना है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 2 खिलाड़ियों की इंजरी से इस प्लेयर की खुली किस्मत! इंग्लैंड दौरे पर जाएगा टीम के साथ
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
17 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
29 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
30 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines