Golf course: क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में एक ऐसा गोल्फ कोर्स बनकर तैयार हुआ है, जो देश का सबसे लंबा और सबसे खास है? यह गोल्फ कोर्स न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है, बल्कि इसकी हरियाली, आधुनिक तकनीक और अनोखी खासियतें इसे और भी खास बनाती हैं। इस गोल्फ कोर्स की ऐसी खासियतें हैं, जो पहली बार देश में देखी जा रही हैं। क्या यह केवल एक खेल का मैदान है या कुछ और? आइए जानते हैं…
दिल्ली में कहां बना देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स
दिल्ली के द्वारका में अब देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स बनकर तैयार हो गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को इस गोल्फ कोर्स का उद्घाटन किया, जो अब तक के सबसे लंबे गोल्फ कोर्स, जेपी ग्रॉस गोल्फ कोर्स (7,347 यार्ड) को पीछे छोड़ चुका है। यह गोल्फ कोर्स द्वारका के सेक्टर-24 में स्थित है और इसकी लंबाई 7377 यार्ड यानी 6.7 किलोमीटर है। इस गोल्फ कोर्स के निर्माण से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के गोल्फ प्रेमियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के मौके पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह विधूही और DDA के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।
इस गोल्फ कोर्स का उद्घाटन किसने किया
गोल्फ कोर्स के उद्घाटन के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि यह गोल्फ कोर्स न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी गोल्फ प्रेमियों को ध्यान अपनी तरफ खींचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह गोल्फ कोर्स भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। इसके अलावा, यहां एक गोल्फ अकादमी और गोल्फ क्लब भी बनाए जाएंगे, जिसमें पंचसितारा होटल जैसी सुविधाएं होंगी। इस परियोजना की शुरुआत 2019 में हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई। इस गोल्फ कोर्स की कुल निर्माण लागत करीब 250 करोड़ रुपये है।
गोल्फ कोर्स की खासियतें
इस गोल्फ कोर्स की खासियत यह है कि यह देश का सबसे लंबा गोल्फ कोर्स है, जिसमें 18 होल और 52 बंकर हैं। इसके अलावा यहां 4 झीलें, 7 किलोमीटर लंबी कार्ट पाथ और 63 कैपिलरी बंकर हैं। इसके साथ ही यहां पानी की सिंचाई के लिए कंप्यूटर से जुड़ा एक ऑटोमैटिक सिस्टम भी है, जिसमें कुल 1550 सिप्रक्टर लगे हैं। इस गोल्फ कोर्स में खास बात यह है कि यहां नार्थ शोर एसएलटी बरमूडा घास का इस्तेमाल किया गया है, जो देश के किसी अन्य गोल्फ कोर्स में पहली बार उपयोग की जा रही है। यह घास गर्मी, सूखा और खारे पानी को सहन कर सकती है, जिससे यह इस इलाके के मौसम के लिए बिल्कुल सही है।
सदस्यता की प्रक्रिया कब से होगी शुरु
यह गोल्फ कोर्स DDA का तीसरा गोल्फ कोर्स है, जो अब दिल्ली में कुतुब गोल्फ कोर्स और भलस्वा गोल्फ कोर्स के बाद स्थित है। इसके अलावा दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे डा. जाकिर हुसैन मार्ग, छावला और धौलाकुआं में भी गोल्फ कोर्स हैं। हालांकि, द्वारका में स्थित यह गोल्फ कोर्स अपनी लंबाई और सुविधाओं के मामले में सबसे खास है। फिलहाल यहां एक समय में 52 खिलाड़ियों के खेलने की सुविधा है और सदस्यता की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस गोल्फ कोर्स से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
23 mins agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
37 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
50 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines