हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'5 सेंचुरी का वादा', फिर अचानक विराट ने कैसे ले लिया संन्यास? दिल्ली के कोच ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Virat Kohli: दिल्ली क्रिकेट टीम के कोच सरनदीप सिंह ने विराट कोहली की रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद दुनियाभर में मौजूद अपने फैंस को चौंका दिया।  विराट ने 12 मई को अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। हालांकि विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार थे। वह इस सीरीज में 4 से 5 टेस्ट सेंचुरी भी मारने का वादा कर चुके थे। इसका खुलासा दिल्ली क्रिकेट टीम के कोच सरनदीप सिंह ने किया है।

सरनदीप सिंह का बड़ा खुलासा

विराट के संन्यास के बाद सरनदीप सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए एक दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मेरी विराट से बात हुई थी। मैंने पूछा था कि क्या वह इंग्लैंड सीरीज की तैयारी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। इस पर विराट ने कहा था कि वह इंडिया ए के लिए इंग्लैंड में दो मैच खेलेंगे।

सरनदीप ने यह भी कहा कि विराट ने तब टेस्ट से संन्यास लेने का कोई संकेत नहीं दिया था। बल्कि वह तो इंग्लैंड सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे थे। विराट ने उनसे कहा था, मैं इंग्लैंड के खिलाफ 4-5 शतक लगाना चाहता हूं, जैसे मैंने 2018 में किए थे। रणजी ट्रॉफी के दौरान भी वह सिर्फ इंग्लैंड सीरीज की ही बातें कर रहे थे। लेकिन ये सवाल अब भी परेशान कर रहा है कि आखिरकार विराट ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान क्यों किया? जबकि वह इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तैयारी कर रहे थे।

विराट कोहली का यादगार टेस्ट करियर

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेले और 9230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े। इंस्टाग्राम पर संन्यास का ऐलान करते हुए विराट ने अपने टेस्ट सफर को बहुत खास और दिल के करीब बताया।

विराट ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया, चुनौती देना, खुद को बेहतर बनाना और जिंदगी के कई अहम सबक। उन्होंने माना कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन अब सही समय है। कोहली ने यह भी कहा कि उन्होंने खेल को अपना सब कुछ दिया, और इसके बदले उन्हें उम्मीद से ज्यादा मिला। अपनी पोस्ट के आखिरी में विराट ने खेल, साथियों और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा “269, साइनिंग ऑफ”।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें