Virat Kohli Felicitate: रणजी ट्रॉफी के रण में 12 साल बाद लौटे विराट कोहली का कमबैक और भी खास होगा। दिल्ली और रेलवेज के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन डीडीसीए कोहली को सम्मानित करेगा। विराट को यह सम्मान टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलने के लिए दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सम्मानित किया जाएगा। टेस्ट के पहले दिन विराट को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिल सका। हालांकि, दूसरे दिन कोहली बल्ले से रंग जमाते हुए भी दिखाई देंगे। हालांकि, कोहली ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना 100वां टेस्ट मैच साल 2022 में खेला था।
किंग कोहली होंगे सम्मानित
विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी में कमबैक को डीडीसीए ने यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली और रेलवेज के बीच खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) किंग कोहली को भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलने के लिए सम्मानित करेगा। विराट को भारतीय समय के अनुसार, शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सम्मानित किया जाएगा।
मैच के पहले दिन कोहली को बैटिंग करने का चांस नहीं मिल सका। हालांकि, दिन भर कैमरे का फोकस पूरी त रह से विराट पर ही रहा। कोहली मैदान पर ही फैन्स संग मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। दूसरे दिन कोहली बैटिंग करते हुए दिखाई देंगे।
25 हजार फैन्स की फ्री एंट्री
कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी के पहले दिन अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा। अपने चेहते स्टार के प्रति खास लगाव को देखते हुए डीडीसीए ने टेस्ट के दूसरे दिन फैन्स को खास तोहफा देने का भी फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डीडीसीए दूसरे दिन कोहली की बैटिंग का लुत्फ उठाने के लिए 25 हजार फैन्स को मैदान पर फ्री एंट्री देने की तैयारी में है। पहले दिन 10 हजार क्रिकेट फैन्स को फ्री में एंट्री दी गई थी। विराट की मौजूदगी के चलते स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
20 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
43 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines