KKR vs GT: 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस होने के बाद आईपीएल टॉस प्रजेंटर डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से बड़ा सवाल पूछ लिया। डैनी मॉरिसन ने गिल से पूछा कि, क्या आप शादी करने वाले हैं? इस सवाल का जवाब गिल ने हंसते हुए दिया। अब गिल का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या गिल शादी करने वाले हैं?
डैनी मॉरिसन हमेशा कप्तानों के साथ मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं। ठीक ऐसा ही उन्होंने केकेआर और जीटी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के दौरान किया। डैनी मॉरिसन ने अजिंक्य रहाणे से कुछ देर बात की। इसके बाद वह गुजरात के कप्तान से मुखातिब हुए। इस दौरान डैनी मॉरिसन ने गिल से मजाकिया अंदाज में पूछ लिया। डैनी मॉरिसन ने गिल से कहा कि आप अच्छे दिख रहे हैं। क्या शादी का प्लान है? क्या आप जल्द ही शादी करने वाले हैं। गिल ने डैनी मॉरिसन के सवाल का मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा कि ‘नहीं’ ऐसा कुछ भी नहीं है।
गिल की शानदार कप्तानी
आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 7 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है। फिलहाल उनके खाते में 10 अंक हैं। अपने पिछले मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया और अपनी लय को बरकरार रखा।
दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। केकेआर ने अब तक 7 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है। यही वजह है कि डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद कोलकाता की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
पिछले मैच में केकेआर को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी में निरंतरता की कमी देखी जा रही है, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है।
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
30 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
38 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines