Danish Malewar Century: घरेलू क्रिकेट में एक और सितारा अपने बल्ले की चमक बिखेर रहा है। रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में 21 साल के बल्लेबाज ने गदर काट दिया है। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में फिफ्टी ठोकने के बाद युवा बैटर ने अब खिताबी मुकाबले में शतक जड़कर अपने नाम की सनसनी फैला दी है। नाम है दानिश मालेवार। केरल के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में दानिश जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो विदर्भ की टीम सिर्फ 24 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। दानिश ने ना सिर्फ पारी को संभाला, बल्कि बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक डाला।
दानिश ने ठोका जोरदार शतक
दानिश का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में कमाल का रहा है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच में अर्धशतक जमाने के बाद फाइनल में भी अपने बल्ले की गदर मचाया। 21 वर्षीय बल्लेबाज विदर्भ के खिलाफ संकटमोचक साबित हुआ। दानिश जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो विदर्भ की टीम सिर्फ 24 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई थी। दानिश ने करुण नायर के साथ मिलकर टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। दानिश ने केरल के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और लगातार गेंदों पर सिक्स और चौका जमाते हुए अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान दानिश अब तक 12 चौके और दो गगनचुंबी सिक्स जमा चुके हैं।
नायर-दानिश ने संभाली पारी
दानिश ने करुण नायर के साथ मिलकर विदर्भ की बुरी तरह से लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। चौथे विकेट के लिए टीम के यह दो बल्लेबाज खबर लिखे जाने तक 158 रन की साझेदारी जमा चुके हैं। नायर भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। विदर्भ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पार्थ बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद दर्शन नालकंडे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। ध्रुव शोरे 35 गेंदों में 16 रन बनाने के बाद निधीश का शिकार बने।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines