Daniel Sams Bancroft Catch: बिग बैश लीग में एक ऐसा हादसा हो गया है, जिसको देखकर हर किसी की रूह कांप गई है। सिडनी थंडर्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक कैच को पकड़ने के लिए दो खिलाड़ियों की जान दांव पर लग गई है। कैच को पकड़ने के प्रयास में डेनियल सैम और कैमरन बैनक्रॉफ्ट एक-दूसरे से बुरी तरह से टकरा गए। दोनों प्लेयर्स के बीच में भिड़ंत इतनी तगड़ी थी कि आनन-फानन में सैम-बैनक्रॉफ्ट को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बुरी तरह टकराए सैम-बैनक्रॉफ्ट
दरअसल, यह हादसा पर्थ स्कॉचर्स की पारी के 16वें ओवर में हुआ। कूपर कोनोली ने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर हवा में शॉट खेला। इस कैच को पकड़ने के लिए डेनियल सैम और कैमरन ब्रैनफॉफ्ट दोनों भागे। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ नहीं देखा और सैम और बैनक्रॉफ्ट के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों प्लेयर्स कुछ देर के लिए मैदान पर ही लेटे रहे और आनन-फानन में मेडिकल टीम को सपोर्ट के लिए बुलाया गया। इसकी वजह से तकरीबन 20 मिनट तक खेल रुक गया। डेनियल सैम को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर लेकर जाया गया, जबकि मैदान से बाहर जाते हुए बैनक्रॉफ्ट की नाक से लगातार खून निकल रहा था। दोनों ही प्लेयर्स को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया।
खतरे से बाहर दोनों खिलाड़ी
बिग बैश लीग ने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि डेनियल सैम और बैनक्रॉफ्ट खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं। दोनों होश में हैं और बातचीत भी कर रहे हैं। हालांकि, माना जा रहा है दोनों ही खिलाड़ियों को कुछ गंभीर चोटें लगी हैं और फ्रैक्चर होने की आशंका भी जताई जा रही है। सैम- बैनक्रॉफ्ट की जगह पर सिडनी थंडर्स ने ओलिवर डेविस और ह्यूग वेइबेनम को सब्स्टीट्यूट प्लेयर के तौर पर प्लेइंग 11 में शामिल किया। हालांकि, इस मैच को सिडनी की टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही। 178 रन के लक्ष्य को सिडनी थंडर्स ने 6 विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
6 mins agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
25 mins agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
42 mins agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
1 hr agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
2 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
2 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
3 hrs agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines