Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया एक बार फिर से टॉस की बाजी हार गई। मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने दुबई में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के इस नतीजे के साथ ही भारत के वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 15 तक पहुंच गया।
दूसरी ओर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट में लगातार 12 टॉस हारने के वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोहित के लगातार टॉस हारने पर भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने उनसे जमकर मजे लिए हैं।
रैना ने लिए रोहित के मजे
रैना ने कहा कि रोहित की टॉस के सिक्के की जांच करानी चाहिए कि कहीं यह ‘शोले’ मूवी का सिक्का तो नहीं है। दरअसल इस मूवी में एक्टर अमिताभ बच्चन अपने दोस्त धर्मेंद्र के सामने कई बार टॉस करते हैं और हर बार जीत जाते हैं। मूवी के आखिर में पता चलता है कि टॉस के दोनों तरफ एक ही नतीजा होता है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: क्या भारतीय टीम का टॉस हारना जीत का संकेत है? दुबई में इतिहास रचने की दहलीज पर मेन इन ब्लू
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरेल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: भारत के लिए आई गुड न्यूज, गहरा जख्म देने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
39 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
51 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines