Rohit Sharma Retirement: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच खत्म होने के बाद रोहित ने अपने फैंस को बड़ी राहत दी है, जहां उन्होंने साफ कर दिया है कि वो फिलहाल वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
यह भारत का रिकॉर्ड तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल है, जो किसी भी टीम द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा खिताब हैं। रोहित एंड कंपनी ने पिछले साल बारबाडोस में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत को लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट भी जिताया है।
अप्रैल में 38 साल के होने जा रहे रोहित ने मैच के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘एक और बात, मैं वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेने जा रहा हूं। मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं, ताकि आगे चलकर कोई अफवाह न फैले। मेरा फिलहाल कोई फ्यूचर प्लान नहीं है। जैसा चल रहा है, वैसा चलेगा।’
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा
भारत अब दो बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। इसके अलावा रोहित एमएस धोनी के बाद कई ICC मेंस व्हाइट-बॉल चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: CT 2025: जडेजा का गंगनम डांस, कोहली-रोहित का अनोखा सेलिब्रेशन, चैंपियन बनने के साथ ही जश्न में डूबी टीम इंडिया
रोहित ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को दिलाई जीत
रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 83 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और सात चौके शामिल थे। काइल जैमीसन के खिलाफ अपने सिग्नेचर पुल शॉट के साथ उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ा। उन्होंने 41 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अपना पहला फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया।
कप्तान रोहित ने रचा इतिहास
इससे पहले रोहित पहले ऐसे इंटरनेशनल कप्तान बने थे, जिन्होंने अपनी टीम को सभी चार प्रमुख ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया। इसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अलावा, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 शामिल है। बतौर कप्तान रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: CT 2025: आलोचकों को कप्तान रोहित का करारा जवाब, फाइनल में दिखाई अपनी क्लास, टूटा 23 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
16 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
32 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines