CT 2025: पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बेहद ही खराब रहा है। रिजवान की कप्तानी में टीम ने अभी तक खेले दोनों ही मैचों में हार का सामना किया है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद पाकिस्तान भारत से भी हार चुकी है। पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में अगला और आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इस मैच में भी अगर पाकिस्तान हार जाती है तो टीम की नाक तो कटेगी ही उसके साथ-साथ करोड़ों का नुकसान भी हो सकता है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको भी बताते हैं।
पाकिस्तान को होगा करोड़ों का नुकसान
टूर्नामेंट में खेलने वाली हर टीम को टूर्नामेंट में प्रदर्शन के हिसाब से प्राइज मनी दी जाती है। सेमीफाइनल में बाहर होने के साथ ही पाकिस्तानी टीम पांचवें स्थान से ऊपर किसी कीमत पर नहीं पहुंच सकती है। अगर टीम बांग्लादेश के खिलाफ भी हार जाती है तो इस टूर्नामेंट में वो सातवें या आठवें नंबर पर रहेगी। आईसीसी की तरफ से इस टूर्नामेंट में सातवीं और आठवीं पोजीशन वाली टीम को केवल 1.22 करोड़ रुपये मिल पाएंगे। इस तरह पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हो सकता है।
किस पोजीशन के लिए कितना प्राइज?
चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब पर कब्जा करने वाली टीम को 19.46 करोड़ रुपये और रनर अप टीम को 9.73 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। सेमीफाइनल में टूर्नामेंट खत्म करने वाली टीमों को 4.86 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसी तरह पांचवें और छठे नंबर की टीम को 3.04 करोड़ रुपये और सातवें-आठवें नंबर की टीम को 1.22 करोड़ रुपये मिलेंगे।
अपने ही घर में शर्मनाक प्रदर्शन
साल 2017 में टीम इंडिया को हराने के बाद पाकिस्तान ने खिताब पर कब्जा किया था। इस बार टीम के ऊपर खिताब बचाने का दबाव था लेकिन टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होने को लेकर पहले से ही विवादों में घिरी हुई है।
ये भी पढ़िए- CT 2025: अफगानिस्तान से 16 महीने के बाद बदला पूरा करने उतरेगी इंग्लैंड! क्या बना पाएगी सेमीफाइनल में जगह?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines